राज्य समाचार

जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे पर खाई में गिरी स्कार्पियो, 3 युवकों की मौत

Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गीदम थाना इलाके में मंगलवार को जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 63 पर एक स्कॉर्पियो के खाई में गिर जाने से सवार 3 की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों में से केवल एक की पहचान हो सकी है |बताया जा रहा है कि जिन 2 युवकों की मौके पर मौत हुई है वे करीब डेढ़ घंटे तक दुर्घटना के बाद वाहन में फंसे रहे। एक की अस्पताल में मौत हुई। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

बताया गया कि हादसे कि सूचना मिलते ही सुरोखी पुलिस कैंप और गीदम थाना के जवान मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस 108 से सभी को गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया इसी दौरान रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया । वहीं तीन युवकों का गीदम के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियोंवाहन में सवार सभी जिओ कंपनी के लिए काम करते थे काम करते थे। कोई केबल बिछाने का काम तो कोई टावर मेंटेनेंस का काम करता था। ये सभी इसी काम से गीदम से बीजापुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सुरोखी के पुलिस कैंप के पास वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सीधे खाई में जा गिरी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button