देश विदेश

मेडिकल स्टूडेंट नवीन का शव बेंगलुरू पहुंचा, यूक्रेन में रूसी हमले में गई थी जान

रूस और यूक्रेन की जंग में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव बीती देर रात बेंगलुरू पहुंचा. बता दें कि यूक्रेन में रूसी हमले में नवीन की मौत हो गई थी. इसके बाद लगातार उनके शव को लाए जाने का प्रयास जारी था. इस बारे में पीएम मोदी ने भी हाल ही में हुई बैठक में साफ निर्देश दिए थे कि नवीन का शव लाने में हर संभव कोशिश की जाए.

बेंगलुरू से सुबह नौ बजे सीएम बसवराज बोम्मई नवीन के परिजनों को सांत्वना देने के लिए रवाना होंगे. 21 साल के नवीन का घर कर्नाटक में हावेरी जिले में है. सीएम बसवराज बोम्मई ने इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया.

नवीन खारकीव में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था. नवीन के दोस्त ने बताया था कि वह सुबह खाना और जरूरी सामान लेने के लिए बंकर से बाहर निकला था. तभी हमले में उसकी मौत हो गई.

नवीन के दोस्त श्रीकांत ने बताया था कि वह और नवीन क्लासमेट थे. वे खारकीव में कुछ दिनों से बंकर में रह रहे थे. श्रीकांत के मुताबिक नवीन 1 मार्च को सुबह कुछ सामान लेने के लिए बंकर से बाहर गया था.

श्रीकांत ने बताया कि खारकीव में शाम 3 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू था. वह सुबह 6 बजे के बाद जरूरी सामान लेने गया था. तब हम सो रहे थे. श्रीकांत के मुताबिक, नवीन ने बाहर जाते वक्त उन्हें कुछ भी नहीं बताया था.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 7 दिन पहले रूस-यूक्रेन युद्ध के हालात पर एक हाईलेवल बैठक की थी. इसमें पीएम मोदी ने नवीन की बॉडी को भारत लाने के लिए हर संभव कोशिश करने के आदेश दिए थे. (aajtak.in)

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button