10/04/2026

नारकोटिक्स सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा पर अज्ञात लोगों ने किया प्राणघातक वार, इलाज के दौरान मौत

0

महासमुंद, 20 मार्च। नारकोटिक्स सेल में पदस्थ एएसआई विकास शर्मा पर कल शनिवार रात साढ़े 10 बजे अज्ञात लोगों ने प्राणघातक वार किया। इस दौरान विकास शर्मा दो शराबियों के झगड़े में बीचबचाव करने गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

महासमुंद एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि कल शनिवार रात साढ़े आठ बजे वे अपने घर के पास टहल रहे थे। तभी कुछ लोग शराब के नशे में आपस में विवाद कर रहे थे। उनका बीचबचाव करते शर्मा गिर पड़े, बेहोशी की हालत में लोगों ने उन्हें पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। डाक्टर विमल चोपड़ा ने रात सवा 11 बजे उनके निधन की पुष्टि की।

गौरतलब है कि महासमुंद निवासी 41 वर्षीय विकास शर्मा छात्र जीवन से बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने बेहतर खेल से कई मेडल अपने नाम किया। पुलिस विभाग में आरक्षक के रूप में भर्ती पर प्रशिक्षण केंद्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्हें प्रधान आरक्षक की पदोन्नति मिली। बाद से वे क्राइम ब्रांच, साइबर सेल में सेवा देते रहे। जिले में शराब बंदी की मुहिम में भी उनका नाम लोग बहुत इज्जत से लेते हैं। वैसे विकास शर्मा को सांपों के बारे में काफी अच्छी जानकारी दी। वे जहरीले सांपों को पकड़कर जंगल झाड़ियों में छोड़ आते थे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News