राज्य समाचार
सरगुजा, बिलासपुर में होगी बारिश, शेष छत्तीसगढ़ में गर्मी

रायपुर। एक पश्चिमी विक्षोभ का कल प्रदेश में प्रवेश हो रहा है।इसके कारण प्रदेश में 3 मार्च को हल्की बारिश संभव है। वहीं प्रदेश में उत्तरी और दक्षिणी हवा का संगम स्थल होने के कारण प्रदेश में रविवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग में वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

यह स्थिति कल खत्म होने की संभावना है इसलिए प्रदेश में कल 28 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


Live Cricket Info