राज्य समाचार

पेड़ में लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

केशकाल, 5 फरवरी। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे वनोपज जांच नाका से लगभग 500 मीटर दूर जंगलों में एक युवक की लाश फांसी में लटकी हुई मिली है। शनिवार की सुबह लगभग 7.30 बजे स्थानीय लोगों ने उसे देखते ही तत्काल केशकाल पुलिस को घटना की सूचना दी।

एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री, थाना प्रभारी राजेंद्र मंडावी समेत पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। शव वाहन में डाल कर पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल पहुंचाया है। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मनऊराम कचलाम पिता धनीसिंह कचलाम उम्र 22 वर्ष निवासी कोकरालपारा थाना धनोरा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग पंचनामा तैयार कर जांच कार्यवाही में लेते हुए मृतक के परिजनों से सम्पर्क कर घटना की सूचना दे दी है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

गौतरलब है कि विगत दिनों केशकाल घाट के जंगलों में कुम्हारी (आरंग) निवासी युवक की लाश भी सन्देहास्पद अवस्था मे मिली थी। शव की स्थिति खराब होने के कारण उसे पोस्टमार्टम हेतु जगदलपुर भेजा गया था, उक्त मामले की विवेचना अभी चल ही रही थी कि पुलिस को एक और शव फांसी में लटका हुआ बरामद हुआ है। पुलिस ने जब मृतक की तलाशी ली तो उसके जेब से 1 युवती, 1 महिला और एक युवक की फ़ोटो के साथ उसका मोबाइल, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। आधार कार्ड के माध्यम उसके परिजनों की जानकारी जुटा कर पुलिस ने उन्हें फ़ोन के माध्यम से सूचना देकर केशकाल बुलवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम हेतु केशकाल अस्पताल भेजा गया है। उपरोक्त मामले में मर्ग पँचनामा तैयार करविवेचना की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button