राज्य समाचार

राहुल गांधी के हाथों भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू

Spread the love

रायपुर, 3 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ मौके पर भाजपा, और मोदी सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को दो देशों में बांटने तुली हुई है। एक देश गरीबों का है, और दूसरा देश सौ-दो सौ उद्योगपतियों का है।

छत्तीसगढ़ में तीन साल से मंदी नहीं, किसान खुशहाल, योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को-भूपेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा दिन है। हमने सच्चे लोककल्याणकारी राज्य बनने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है। राहुलजी ने एक साल पहले चिंता जताई थी कि भूमिहीन मजदूरों को सहायता कैसे पहुंचाई जाए। और आज हमने उनके हाथों से साढ़े तीन लाख श्रमिकों के लिए भूमिहीन मजदूर योजना शुरू कर रहे है। इसमें सालाना 6 हजार रूपए हर मजदूर परिवार को मिलेगा। राहुल हमेशा देश की अर्थ व्यवस्था की चिंता करते हैं। उनकी चिंता यह भी होती है कि आम जनता के जेब में पैसा जाए। उन्होंने हमसे भी यही कहा था कि लोगों को लगना चाहिए कि उनकी सरकार है। इसी उद्देश्य से हमारी सरकार ने काम किया, और बीते तीन सालों में ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की जेब में 91 हजार करोड़ रूपए पहुंचाए। एक तरफ, देश में मंदी रही तो दूसरी तरफ केन्द्र की गलत नीतियों नोटबंदी, जीएसटी, और लॉकडाउन के कारण लोगों की जेबे खाली हो गई थी, लेकिन राहुलजी के निर्देश में छत्तीसगढ़ सरकार ने काम किया, और हमारे राज्य में कोई मंदी नहीं रही। केन्द्र ने कई तरह के अड़ंगे लगाए, लेकिन हम तीन साल से 25 सौ रूपए क्विंटल में धान खरीद रहे हैं। यही वजह रही कि प्रदेश में 30 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हो रही है। 22 लाख किसानों से हम इस साल एक करोड़ टन धान खरीद रहे हैं। प्रदेश का अन्नदाता खुश हैं। देश में गाय के नाम पर राजनीति हो रही है। और छत्तीसगढ़ में हम 2 लाख पशुपालकों से 61 लाख क्विंटल से अधिक गोबर खरीद रहे हैं। देश का 74 फीसदी लघुवनोपज छत्तीसगढ़ में खरीदी की जा रही है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button