राज्य समाचार

जगदलपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, 5 घायल

जगदलपुर। सोमवार की सुबह दंतेवाड़ा रोड पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग विशाखापट्टनम के रहने वाले बताए गए हैं।मृतकों के नाम मृतक रमेश(04 ),लक्ष्मण ( 45) और घायल श्रेया पति लक्ष्मण, अतुल(15 ) हैं।
स्थानीय सूत्रों से मिली लानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार दो महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वाहन में सवार पांच अन्य लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों को पुलिस की मदद से मेकॉज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पंचनामे के लिए भेजे गए हैं।
कोड़ेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल में एक सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन सीजी 17 टी 1305 जगदलपुर की ओर से दंतेवाड़ा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। ट-र इतनी जबरदस्त हुई कि वाहन में सवार 2 महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा कि वाहन में सवार सभी लोग विशाखापटनम के रहने वाले है।*****

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button