राज्य समाचार

केंद्र की नीतियों का विरोध, कांग्रेस का जिला-ब्लॉक मुख्यालयों में धरना

Spread the love

रायपुर। केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को रायपुर समेत सभी जिला, ब्लॉक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। उनका कहना है कि देश आज भारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, जिसका असर कारोबारियों, किसानों, युवाओं समेत हर वर्ग के लोगों पर देखा जा रहा है और वे सभी परेशान हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हान पर कांग्रेस ने जिला, ब्लॉक मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया। रायपुर में कांग्रेस ने राजीव गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, गिरीश दुबे प्रमुख रूप से शामिल हुए। इसी तरह बाकी जिला, ब्लॉक मुख्यालयों में भी आज घंटों धरना-प्रदर्शन जारी रहा। सभी जगहों पर केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया गया।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश आज भारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। दूसरी ओर उसका असर व्यापारी, किसान से लेकर हर वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। कई छोटे कारोबार बंद होने लगे हैं। किसानों पर उनकी नीतियों की मार अलग से पड़ रही है। आर्थिक नीतियों में बदलाव न करने पर आने वाले दिनों में ये सभी वर्ग के लोग और ज्यादा परेशान होंगे। धरना आंदोलन में कांग्रेस सांसद, विधायक व सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी-कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button