August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

कोमा में है कांग्रेस की सरकार – डॉ. रमन

दंतेवाड़ा का बदला चित्रकोट में लेंगे - कौशिक, झूठी कांग्रेस सरकार को जनता देगी जवाब - नेताम, कर्मयोगी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद है - उसेण्डी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

जगदलपुर। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से कोमा में चली गयी है। विकास विरोधी इस सरकार को अब जवाब देने का वक्त आ गया है। अपने ही वादों से मुकरने वाली इस सरकार की पहचान पूरे राज्य में वादा खिलाफी वाली सरकार के रूप में हो रही है।
आज मांई दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष टाऊन क्लब मैदान में नामांकन रैली के पूर्व आम सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि जिन वादों के साथ कांग्रेस सरकार को जनता ने चुना था, आज वही जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने शराब बंदी, कर्जा माफी, युवाओं को रोजगार, पेंशन बढ़ोत्तरी, रोजगार भत्ता के नाम पर छला है। अब समय आ गया है कि इस झूठी सरकार को करारा जवाब दें। उन्होंने कहा हम भले ही दंतेवाड़ा चुनाव में पराजित हुये है लेकिन हमारे हौसले बुलंद है। हमारे कार्यकर्ता कर्मयोग के साथ चित्रकोट विजय के लिए जुट जायेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भयादोहन करके केवल भ्रम फैला रही है। जिसका जवाब हमें देना होगा। हम मजबूती के साथ हर मोर्चे पर खड़े है। अब कार्यकर्ता एकजुटता के साथ चित्रकोट में जीत के लिए जुट गए है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार दारू बंदी करने के बजाय दारु के दम पर सरकार चला रही है। कांग्रेस नेताओं ने गंगाजल लेकर जो कसमे खांई थी, उन कसमों का पता नहीं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल भय और भ्रम फैलाकर चुनाव जीतने में माहिर है। दंतेवाड़ा में जनता चुनाव हारी है। जिसका जवाब चित्रकोट में जनता जनार्दन कांग्रेस को देगी।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने कहा कि प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार ने आम लोगों की बुनियादी सुविधाओं के लिये निरंतर कार्य किया।कांग्रेस सरकार ने नौ महीने में अपना रंग व असली चेहरा दिखा दिया है। झूठीसरकार को उखाड़ फेंकना है।चित्रकोट भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप ने संबोधन में अपनी जीत सुनिश्चित करने जनता से आशीर्वाद मांगा।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव ने किया। इस मौके पर प्रमुख रुप से संगठन महामंत्री पवन साय,पूर्व मंत्री केदार कश्यप, विधायक नारायण चंदेल, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाऊ कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, जिलाध्यक्ष बैदुराम कश्यप, ओजस्वी मंडावी, शंकर अग्रवाल, जबीता मण्डावी, शेषनारायण तिवारी, विद्याशरण तिवारी, राजेन्द्र बाजपेयी, मनोज देव, संजय पांडे, रूप सिंह मंडावी, रामाश्रय सिंह, श्रीनिवास मिश्रा, राजाराम तोड़ेम सहित बड़ी संख्या में आम जन,पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी रैली
सभा के बाद नामांकन रैली मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण से होकर गोलबाजार होते हुए मेन रोड़ पहुंची, वहां से सर्किट हाऊस रोड़ से चांदनी चौक होते कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां नामांकन दाखिल किया गया। नामाकंन रैली में खुली वाहन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रामविचार नेताम, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close