राज्य समाचार
11319 वोटों से देवती कर्मा जीतीं
रायपुर। दंतेवाड़ा की सीट उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली,दस माह पहले हुए चुनाव में इस सीट पर भीमा मंडावी जीते थे,उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी को 11319 वोटों से हराकर हिसाब चुकता कर दिया।
बीस राउंड की गिनती में पहले राउंड से कांग्रेस ने जो बढ़त बनाई, वह अंत तक क़ायम रही। बीस राउंड में बीजेपी को केवल दो राउंड ऐसे मिले जहाँ उसने बढ़त हासिल की, पर यह बढ़त टोटल लीड को थोडा सा ही कम कर पाई, और लीड बढ़ते बढ़ते 11192 पर ही थमी।
मौजुदा स्थिति में बलिराम कश्यप के समय जो बस्तर भाजपा का गढ़ था, अब वहाँ से भाजपा पूरी तरह साफ़ हो गई है।
ज़ाहिर है कांग्रेस के लिए यह वक्त जश्न मनाने का है, और वह ख़ुशी ज़ाहिर भी है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

