राज्य समाचार

रायपुर समेत कई जगहों पर अच्छी बारिश

Spread the love

रायपुर। मानसून सक्रिय होने के साथ ही शहर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीती शाम से रुक-रुककर झमाझम बारिश हो रही है। खासकर रायपुर-आसपास अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। भाजपा दफ्तर के सामने सुबह दो से ढाई फीट पानी भरा रहा और वहां बाइक-कार तैरती रही। मोवा ओवरब्रिज पर एक कार काफी देर तक फंसी रही। कुछ स्कूल परिसर समेत और कई जगहों पर पानी भर गया था, जिससे आने-जाने में दिक्कत होती रही। बस्तर, सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर संभाग में भी अच्छी बारिश बताई जा रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button