15/04/2026

बीजापुर में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की 10वीं के छात्र की हत्या

बीजापुर। जिले के तररेम में नक्सलियों द्वारा मुखबिरी के शक में 10वीं के छात्र रमेश कुंजाम की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने रमेश कुंजाम का अपहरण करने के बाद 16 सितंबर को उसकी हत्या कर दी थी। नक्सलियों के भय से ग्रामीणों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को इस बात की सूचना नहीं दी। पुलिस को अब इस घटना की सूचना मिली है, जिसके बाद जांच शुरू की गई। ग्रामीण बहुत दहशत में हैं और कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि छात्र की हत्या की सूचना मिली है और इस मामले की जांच की जा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News