June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
भारतमाला घोटाला: निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजाडिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनभ्रष्टाचार का बड़ा खेल: एसईसीएल कुसमुंडा में आकस्मिक सेवा वाले कार्यों में मनमाने रेट से भुगतानकोरबा में सांप का आतंक: मुर्गी के बाड़े में घुसा कोबरा, रेस्क्यु टीम ने किया रेस्क्यु
छत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन के दौरान हुुए विवाद में जलाई कार

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

कोरबा। गणेश विसर्जन के दौरान मानिकपुर क्षेत्र के डिपरापारा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद एक कार को भी आग के हवाले कर दिया गया। दोनों पक्षों ने घटना की जानकारी मानिकपुर पुलिस को दी है।
मानिकपुर के डिपरापारा में रहने वाले विनोद जांगड़े की एसएस प्लाजा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर घर लौटा। इसी दौरान घर के सामने से गणेश विसर्जन कर लौट रहे विशाल सांडे, पृथ्वी भारद्वाज, आकांक्षा सोनी व नरेश निराला विनोद को देखकर गाली गलौज शुरू कर दिया।
इस बीच विनोद का बड़ा भाई आवाज सुनकर पहुंच गया था। उसने जब गाली गलौज करने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गणेश विसर्जन कर वापस आ रहे कुछ युवकों ने दोनों पक्षों को मारपीट करने से रोका। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई, पर पुलिस समय पर नहीं पहुंची।
इस बीच विनोद के घर के सामने खड़ी कार में किसी ने आग लगा दी। इस घटना के बाद बस्ती में आक्रोश फैल गया। मानिकपुर चौकी पहुंचकर दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस काउंटर अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। विनोद के कार को किसने आग के हवाले किया है, इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या असामाजिक तत्वों ने लगाई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

Related Articles

Check Also
Close