राष्ट्रीय खबरें

खाकी के दो बड़े अफसरों में भिड़ंत..! नाइट पार्टी में SSP और DIG के बीच हाथापाई, पुलिस मुख्यालय में मचा हड़कंप

Spread the love

कोकराझार में निजी पार्टी के दौरान गरमाया माहौल, तीखी बहस के बाद मारपीट की नौबत; DGP कार्यालय सुलह कराने में जुटा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने भी दी प्रतिक्रिया

  असम। कानून का पाठ पढ़ाने और अनुशासन का डंडा चलाने वाली खाकी के दो बड़े अफसर ही जब आपस में भिड़ जाएं तो सवाल उठना लाजिमी है। असम के कोकराझार में एक निजी नाइट पार्टी के दौरान ऐसा ही हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां SSP अक्षत गर्ग और DIG वाईटी ग्यात्सो के बीच किसी बात को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला तीखी बहस से आगे बढ़कर कथित हाथापाई तक पहुंच गया। दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बीच हुई इस कथित भिड़ंत ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। जिन कंधों पर कानून-व्यवस्था और विभागीय अनुशासन की जिम्मेदारी है, उन्हीं के बीच इस तरह का विवाद सामने आने से पुलिस की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।   नाइट पार्टी में बहस, फिर बिगड़ गया माहौल!   जानकारी के मुताबिक, कोकराझार में आयोजित एक निजी नाइट पार्टी के दौरान SSP अक्षत गर्ग और DIG वाईटी ग्यात्सो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। शुरुआत में दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। आरोप है कि विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दोनों अधिकारी हाथापाई पर उतर आए। फिलहाल विवाद की मूल वजह सामने नहीं आई है। यह किसी पुराने मतभेद का परिणाम था या पार्टी के दौरान हुई किसी बात ने तूल पकड़ा, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। DGP कार्यालय की एंट्री, अफसरों को सुलह की जिम्मेदारी! मामले की खबर पुलिस मुख्यालय तक पहुंचते ही वरिष्ठ अधिकारियों में हलचल मच गई। मामला दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण DGP कार्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के बीच विवाद को शांत कराने और आपसी सुलह का रास्ता निकालने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब सवाल यह है कि जिस पुलिस विभाग में मातहतों से अनुशासन की अपेक्षा की जाती है, वहां वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुए इस घटनाक्रम को महज आपसी विवाद मानकर समाप्त कर दिया जाएगा या इसकी औपचारिक जांच भी होगी? CM हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ड्यूटी पर होता तो कार्रवाई करता   इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दोनों अधिकारियों का आपसी मामला बताते हुए कहा कि इसे सुलझा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यदि यह घटना ड्यूटी के दौरान हुई होती तो वह कार्रवाई करते। उन्होंने DGP को मामले का समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। अब सवाल अनुशासन का! दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बीच निजी पार्टी में कथित हाथापाई का मामला अब केवल आपसी विवाद तक सीमित नहीं रह गया है। यह पुलिस विभाग की गरिमा, अनुशासन और वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही से भी जुड़ गया है। फिलहाल सबकी नजरें पुलिस मुख्यालय के अगले कदम पर टिकी हैं। खाकी की ताकत कानून लागू कराने में है, लेकिन जब खाकी के बड़े ओहदेदार ही आपस में उलझ जाएं तो अनुशासन का आईना कौन दिखाएगा?

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button