दुखद समाचार : रेलवे सेफ्टी काउंसलर दिवाकर प्रसाद राम की छोटी सुपुत्री अनामिका का आकस्मिक निधन, रेल परिवार में शोक की लहर

कोरबा। रविशंकर शुक्ला नगर, कोरबा निवासी एवं रेलवे में कार्यरत सेफ्टी काउंसलर श्री दिवाकर प्रसाद राम की छोटी सुपुत्री कुमारी अनामिका का सोमवार, 17 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे अचानक निधन हो गया। अल्पायु में अनामिका के असामयिक निधन की खबर से परिवार सहित पूरे रेल परिवार एवं परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।
इस हृदयविदारक घटना ने शोकाकुल परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। दुःख की इस घड़ी में रेल परिवार तथा रविशंकर शुक्ला नगर के रहवासी दिवाकर प्रसाद राम एवं उनके परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारी अनामिका का अंतिम संस्कार मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम, कोरबा में किया जाएगा।
ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज नेटवर्क परिवार भी इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक-संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।
ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
Live Cricket Info

