राज्य समाचार

लाठियों से नहीं दबाई जा सकती छात्रों की आवाज : डॉ. महंत, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Spread the love

 

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

कोरबा।      छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान डॉ. महंत ने कहा कि लाठियों से छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती और लोकतंत्र में छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए।

कांग्रेस विरोध प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिसिया कार्रवाई व लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

 

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई तथा छात्रों के संघर्ष के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य, अपनी मेहनत और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं ने करोड़ों विद्यार्थियों का विश्वास तोड़ा है।

 

 

ऐसे समय में सरकार का कर्तव्य छात्रों की बात सुनना था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी आवाज को लाठियों, गिरफ्तारियों और पुलिसिया दमन से दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं होती, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं तो उनके साथ संवाद होना चाहिए, न कि उन पर बल प्रयोग। यह घटना केवल छात्रों पर हमला नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है। डॉ. महंत ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं व पेपर लीक प्रकरणों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, लेकिन अब हमारी मांग प्रधानमंत्री के इस्तीफे की है। जवाबदेही तय करने के बजाय केंद्र सरकार छात्रों को ही अपराधी साबित करने में लगी हुई है।

 

 

कांग्रेस पार्टी अन्याय के खिलाफ देशभर में संघर्ष जारी रखेगी और छात्रों की आवाज को संसद से सड़क तक मजबूती से उठाएगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज का पुतला दहन केवल एक प्रतीकात्मक विरोध नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा का संकल्प है। केंद्र सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं पर जवाब देना चाहिए। कार्यक्रम में रामपुर विधायक फूलसिंह राठियाजय सिंह अग्रवाल,कटघोरा नगर पंचायत अध्यक्ष राज जायसवाल, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, प्रदेश सचिव हरीश परसाई, विकास सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर राकेश पंकज, ग्रामीण विकास सिंह, बीएन सिंह, जिला अध्यक्ष शहर मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण मनोज चौहान, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए

 

 

युवाओं को न्याय के बजाय लाठियां व गिरफ्तारी दे रही मोदी सरकार : जयसिंह

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, पारदर्शी भर्ती और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार युवाओं को न्याय देने के बजाय उन्हें लाठियां और गिरफ्तारियां दे रही है। यह सरकार हर उस आवाज से डरती है जो उससे जवाब मांगती है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने अपने जीवन के कई वर्ष कठिन परिश्रम में लगाए, उनके भविष्य के साथ पेपर लीक माफिया ने खिलवाड़ किया।

 

 

इसके बावजूद केंद्र सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस छोड़ रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उनकी आवाज बनने पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अनेक विपक्षी नेताओं के साथ किया गया व्यवहार इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक विरोध से भयभीत है। जिस सरकार को छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए, वह पुलिस के डंडों से जवाब देने का प्रयास कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि दमन से सच्चाई दब जाएगी। देश का युवा अब जाग चुका है। वह अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से जवाब लेकर रहेगा। कांग्रेस पार्टी युवाओं की इस लड़ाई में हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी और शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार व पेपर लीक माफिया से मुक्त कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button