राज्य समाचार

चेन्नई में फंसी छत्तीसगढ़ की तीन युवतियां: विधायक को फोन कर मदद की लगाई गुहार

Spread the love

सरगुजा। जिले के सीतापुर क्षेत्र की तीन युवतियों के चेन्नई में फंसने का मामला सामने आया है। युवतियों ने घर वापस लौटने के लिए सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मदद की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक ने पुलिस प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेने और युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के निर्देश दिए हैं।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर, बेलजोरा और बिनई की रहने वाली तीन युवतियों को जशपुर में करीब तीन महीने तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद बेहतर रोजगार और प्लेसमेंट का झांसा देकर उन्हें चेन्नई के कांचीपुरम ले जाया गया। आरोप है कि दो युवतियों और एक युवक ने प्लेसमेंट के नाम पर इन युवतियों को चेन्नई पहुंचाया। अब जब युवतियां अपने घर लौटना चाहती हैं तो उनसे 10-10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना मुश्किल हो रहा है।

युवतियों ने विधायक को बताई आपबीती

 

परेशान युवतियों ने चेन्नई से ही सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से मोबाइल से संपर्क कर पूरी आपबीती बताई और सुरक्षित घर वापस लाने की अपील की। विधायक टोप्पो ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने और युवतियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

युवतियों को सुरक्षित वापस लाने में जुटा प्रशासन

 

इधर, सीतापुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवतियों को किस संस्था या एजेंसी के माध्यम से चेन्नई भेजा गया था और प्लेसमेंट के नाम पर किसी प्रकार की धोखाधड़ी या मानव तस्करी का मामला तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन युवतियों की सुरक्षित वापसी के प्रयास में जुटा हुआ है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button