महुआ पेड़ के नीचे तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, समस्याएं सुनीं और बांटी चरण पादुका

रायपुर । मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गुरुवार को सूरजपुर प्रवास के दौरान रामानुजनगर प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण फड़ पटना का निरीक्षण कर तेंदूपत्ता संग्राहकों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने संग्राहकों की समस्याएं सुनीं और वनाधारित आजीविका से जुड़े परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के आगमन पर संग्राहकों ने तेंदूपत्ता और तेंदू फलों से निर्मित विशेष माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री Lakshmi Rajwade, विधायक Bhulan Singh Maravi तथा वन विकास निगम के अध्यक्ष Ramsevak Paikra का भी सम्मान किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महुआ पेड़ की छांव में चौपाल लगाकर संग्राहकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, जल जीवन मिशन की प्रगति, राजस्व प्रकरणों, शिक्षा व्यवस्था तथा महतारी वंदन योजना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से चर्चा कर यह भी जाना कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग परिवार और बच्चों की जरूरतों में किस प्रकार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय और कार्य परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाधारित आजीविका से जुड़े लोगों के हितों के संरक्षण और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। इस दौरान उन्होंने संग्राहकों को चरण पादुका वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय और कार्य परिस्थितियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाधारित आजीविका से जुड़े लोगों के हितों के संरक्षण और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। इस दौरान उन्होंने संग्राहकों को चरण पादुका वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
वर्ष 2026 में तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा निर्धारित की गई है। फड़ पटना में 50 मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य तय किया गया था, जबकि 21 मई तक लक्ष्य से अधिक 66.640 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित किया जा चुका है। इस कार्य से 108 संग्राहक जुड़े हुए हैं, जो क्षेत्र की वनाधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि Murli Manohar Soni, Bhimsen Agrawal, Babulal Agrawal, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित रहे।
Live Cricket Info