ब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचार

18-19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Spread the love

 

रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 और 19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दौरे का मुख्य फोकस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, जनसुविधाओं के विस्तार और बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों पर रहेगा।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 18 मई की रात करीब 8:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और यहां मेफेयर लेक रिसोर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

 

 

अगले दिन सुबह 10:30 बजे वे पीटीएस माना परिसर में डायल-112 सेवा के लिए 400 नई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब तक यह सेवा प्रदेश के 16 जिलों में संचालित थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुताबिक इससे प्रदेश के सभी थानों तक त्वरित पुलिस सहायता पहुंच सकेगी।

 

 

दौरे के दौरान राज्य सरकार की नई फोरेंसिक पहल की भी शुरुआत होगी। प्रदेश के 33 जिलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष फोरेंसिक वाहन रवाना किए जाएंगे, जिससे अपराध जांच प्रक्रिया को तकनीकी मजबूती मिलेगी।

 

 

रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह माना एयरपोर्ट से जगदलपुर रवाना होंगे। बस्तर दौरे के दौरान वे नेतानार में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे और अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बस्तर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

 

 

शाम को अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और बस्तर की लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

 

 

19 मई को जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा और समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button