राज्य समाचार

सीबीएसई 12वीं बोर्ड डीएव्ही स्कूल गेवरा का परिणाम

Spread the love

 

गेवरा-दीपका –  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो र्ड (सीबीएसई) द्वारा 13 मई को घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल, गेवरा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विद्यालय के 89 विद्यार्थियों में से 4 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में कोमल पटेल ने 91.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं कानूश सिंह ने 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया तथा वंशिका कंवर ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर जगह बनाई। कामर्स मे सुहाना प्रसाद 93.2 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, प्रिंस जायसवाल 91.6 द्वितीय तथा संस्कृति जायसवाल 87.8 के साथ तृतीय स्थान पर रही।

 

परिणाम की विशेष उपलब्धि यह रही कि संस्कृत विषय में 5 विद्यार्थियो ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। क्षेत्रीय निदेशक प्रशांत कुमार एवं मैनेजर सी.एम. पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button