राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर देशवासियों को दी बधाई

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज श्री हरिकोटा से भारत के महत्वाकांक्षी अभियान-चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण और इसके प्रथम चरण के सफलता के लिए देश के सभी नागरिकों के साथ-साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस अभियान से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, तकनीशियनों और स्टॉफ को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक ऊंची छलांग लगायी है और एक नया इतिहास रचा है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की इस अभूतपूर्व एवं गौरवशाली उपलब्धि पर सभी भारतवासियों में बेहद गर्व, खुशी और उल्लास है। मुख्यमंत्री ने आशा और विश्वास व्यक्त करते हुए चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद चन्द्रयान-2 के सभी चरणों के लिए पूर्ण सफलता की कामना की और कहा है कि चांद पर इसके साफ्ट लेंडिग फिर इसी तरह सफल होगी और इसके लूनियर आर्बिटर, लैंडर और व्हीलर रोवर भी अपने उददेश्यों में सफल होंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद व्यक्त की कि भारत शीघ्र ही रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा ऐसा देश बनने में सफल होगा जिसके पास चांद पर साफ्ट लेंडिग करने की क्षमता उपलब्ध होगी। भारत का यह अंतरिक्ष अभियान और इससे मिलने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां भारत और दुनिया के अंतरिक्ष विज्ञान को नई दिशा देने में भी कामयाब होंगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button