राज्य समाचार

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में पहली बार हुआ कूल्हे की हड्डी का सफल प्रत्यारोपण

 

सूरजपुर ।   जिला चिकित्सालय सूरजपुर ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में पहली बार कूल्हे की हड्डी के प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट) का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस सर्जरी के साथ ही सूरजपुर जिले के मरीजों के लिए जिला अस्पताल अब एक स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने का एक बेहतर स्थान बन गया है। अब इस तरह के बड़े ऑपरेशन के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार जमगहना निवासी 45 वर्षीय  इंद्रजीत कई दिनों से कूल्हे के तीव्र दर्द से पीड़ित थे। हड्डी रोग विभाग में भर्ती होने के बाद जांच में पता चला कि उनके कूल्हे की हड्डी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और इसे बदलना अनिवार्य है।

 

 

सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम को जैसे ही इस गंभीर मामले की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए सर्जरी टीम को सभी आवश्यक सुविधाएं एवं सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद आर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. अजय साहू एवं डॉ. अमन गुप्ता ने अपनी कुशलता और अनुभव से इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

 

 

ऑपरेशन के दौरान मरीज की सुरक्षा एवं स्थिरता सुनिश्चित करने में निश्चेतना (एनेस्थीसिया) टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। इस टीम में डॉ. विकास भगत, डॉ. अनिल कुमार एवं रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. संदीप भगत शामिल रहे। इसके अलावा ओटी इंचार्ज श्रीमती नवीदा परवीन, सुश्री मयंका राजवाड़े, सीमा देवांगन, बोधन राजवाड़े, सुखलाल राम तथा सहायक स्टाफ सागर एवं भीक साय ने भी इस ऑपरेशन की सफलता में उल्लेखनीय योगदान दिया।सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को पूर्ण स्वास्थ्य लाभ देने हेतु सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले से ही कई सुविधाएं उपलब्ध हैं और आने वाले समय में इन्हें और बेहतर बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को इलाज के लिए जिले से बाहर न जाना पड़े। उन्होंने पूरी ओटी टीम को इस नई शुरुआत और सफल ऑपरेशन के लिए हार्दिक बधाई दी।

 

आर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. अजय साहू ने बताया कि यह एक अत्यंत कठिन ऑपरेशन था, जिसे अस्पताल प्रबंधन एवं ओटी टीम के संपूर्ण सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

मरीज के परिजनों ने राहत व्यक्त करते हुए डॉ. अजय साहू, डॉ. अमन गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम एवं समस्त ओटी टीम के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वे बड़ी उम्मीद लेकर आए थे और जिला चिकित्सालय ने उनकी उम्मीदों पर पूरा खरा उतरा।

 

यह सफल सर्जरी सूरजपुर जिला चिकित्सालय की बढ़ती चिकित्सकीय क्षमता का प्रमाण है और जिलेवासियों के लिए एक शुभ संकेत है कि अब उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उनके अपने जिले में ही उपलब्ध हो रही हैं।

 

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button