15/04/2026

जमीन विवाद में उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

0
jami vivad

 

 

कवर्धा ।    कबीरधाम जिले के थाना बोड़ला अंतर्गत ग्राम मुड़घुरसी मैदान में जमीन विवाद को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। गांव के एक परिवार ने कुछ लोगों पर जमीन कब्जाने की नीयत से मारपीट, धमकी और आगजनी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत के अनुसार 30 दिसंबर 2025 और 7 फरवरी 2026 को आरोपी जबरन घर में घुस आए, मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि खेत जाने का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। पूर्व में बाड़ी के पास बनी झोपड़ी में आग लगाने की घटना भी बताई गई है।

 

पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वे भय के माहौल में जी रहे हैं। एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News