राज्य समाचार

राशन दुकानों में अनियमितता हुई तो बदले जाएंगे संचालक

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व आम लोगों की समस्या

Spread the love

रायपुर। छत्तसीगढ़ के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि प्रदेश में राशन दुकानों के संचालक बदले जाएंगे। प्रदेश में कई राशन दुकानों को लेकर अनियमितता की खबर मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसी दुकानों की जांच की जाएगी और अगर शिकायत सही मिली तो राशन दुकान के संचालक बदले जाएंगे।
मंत्री अमरजीत भगत बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों की शिकायत सुनने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीडीएस जैसे अहम काम की जिम्मेदारी दी है। 65 लाख लोगों को हमारी सरकार ने सस्ता चावल उपलब्ध कराने का कदम उठाया है। पुराने राशन कार्डो का नवीनीकरण और नया राशन कार्ड बनाने का काम पूरे प्रदेश में शुरू किया जा चुका है। सितंबर तक सभी लोगों को राशन कार्ड मिलना प्रारंभ हो जाएगा। अक्टूबर माह में गोधी जयंति के दिन से लोगों को सार्वभौमिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग का दायित्व संभालने के बाद इसके कामकाज को जानने के बाद वस्तुस्थिति का भी आंकलन मौके पर जाकर किया है। उन्होंने साफॅ किया कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री बनने के बाद पहली बार कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में लोग आवेदन देने पहुंचे थे। लोगों ने मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखी मंंत्री ने अपने विभाग की समस्याओं को लेकर त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया। वहीं अन्य मंत्रियों के विभागों के मामलों को भेजकर निराकरण कराएंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button