राज्य समाचार

पुरखौती मुक्तांगन में साहित्य का उत्सव, देशभर के दिग्गज लेखक-कवि हुए शामिल

Spread the love

रायपुर  । रायपुर साहित्य महोत्सव का आज दूसरा दिन है। नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित इस महोत्सव में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में विशेष काव्य-पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस साहित्यिक आयोजन में देशभर से 120 से अधिक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार, कवि और लेखक शिरकत कर रहे हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महोत्सव के दौरान राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, बोली और साहित्यिक परंपरा को राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ गठन के रजत जयंती वर्ष में हो रहा है, जो इसे और भी विशेष बनाता है। भव्य और सुसंगठित कार्यक्रम देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

 

जशपुर की लेखिका अंकिता जैन ने रायपुर साहित्य महोत्सव को छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा साहित्यिक आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और लेखन को नई दिशा मिलती है। इससे यह संदेश जाता है कि दिल्ली, लखनऊ या मुंबई के अलावा भी हमारे राज्य में उच्च स्तर के साहित्यिक कार्यक्रम संभव हैं। अंकिता जैन ने बताया कि उनकी अब तक सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और हाल ही में उन्हें इफको युवा साहित्य सम्मान एवं मेदनी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
महोत्सव में साहित्य, कविता, संस्कृति और संवाद के विविध सत्रों के माध्यम से साहित्य प्रेमियों को समृद्ध अनुभव मिल रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button