राज्य समाचार
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को कलेक्टर ने किया सम्मानित

जिले में 27 बीएलओ ने समय पूर्व हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
कोरिया । जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) के तहत विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के 8 एवं सोनहत के 19 बीएलओ ने उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। उनके इस सराहनीय प्रदर्शन पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने आज उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इन अधिकारियों का प्रयास जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीडी मण्डावी उपस्थित रहे।
Live Cricket Info