राज्य समाचार

100 साल पुराने जवाहर मार्केट को नगर निगम ने तोड़ा, 30 साल से अटका था मामला

नया मार्केट और पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनने से ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Spread the love

रायपुर। 100 साल पुराने राजधानी के जवाहर मार्केट को नगर निगम के तोडूफोडू दस्ता ने तोडफ़ोड़ कार्रवाई की। व्यापारियों की सहमति के बाद आज जवाहर मार्केट के सभी दुकानों को तोड़ा जा रहा है। तड़के सुबह से ही निगम की टीम यहां पहुंची और तोडफ़ाड़ की कार्रवाई की गई। इससे दुकानदारों को दो दिन की मोहलत दी गई थी। व्यापारियों की सहमति के बाद दुकानें तोड़ी जा रही हैं। दुकानों को तोड़ कर नया मार्केट और पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। इससे पहले निगम अमला एक महीने पहले ही दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस भेजा था। लेकिन किसी ने दुकान खाली नहीं किया था। गुरुवार को निगम की जेसीबी गाडिय़ों के साथ मार्केट पहुंच गई। व्यापारियों के विरोध के बाद उन्हें और दो दिन का वक्त दिया गया। रविवार सुबह से ही टीम दुकानों में तोडफ़ोड़ करने शुरू कर दी है। निगम के मुताबिक करीब 30 सालों जवाहर बाजार प्रोजेक्ट अटका था। जवाहर बाजार की दुकानों को तोड़कर नगर निगम नया मार्केट और पार्र्किंग काम्प्लेक्स बनाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने माडल तैयार कर लिया है। जवाहर बाजार प्रोजेक्ट पूरा हो जाने से मालवीय रोड, गोल बाजार में लोगों को यातायात के जाम से राहत मिलेगी। शाम के वक्त यहां ट्रैफिक का दबाव काफी रहता है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
30 साल से अटका था मामला
आपको बता दें कि शहर के ह्दय स्थल में स्थित जवाहर मार्केट को तोड़कर नया रूप देने के लिए नगर निगम प्रशासन 30 साल से कोशिश कर रही थी। लेकिन हर बार मामला अटक जाता था। आखिरकार निगम प्रशासन को भारी हंगामे के बाद जवाहर मार्केट के दुकानों को तोड़कर नया रूप देने की अनुमति मिल गई।
व्यापारियों ने मांगी थी मोहलत
आपको बता दें कि जवाहर मार्केट को तोडऩे के लिए दो दिन पहले ही निगम के तोडूफोडू दस्ता पहुंचे थे। लेकिन व्यापारियों निगम की कार्रवाई के खिलाफ खड़े हो गए। इधर मामले की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने स्थिति को काबू किया। विधायक ने तत्काल नगर निगम कमिश्नर से फोन पर बात कर कार्रवाई नहीं करने की मांग। इसके बाद व्यापारियों और नगर निगम अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने दो दिन की मोहलत मांगी। तब कही जाकर आज निगम ने तोडफ़ोड की कार्रवाई की|

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button