राज्य एव शहर

एग्जिट पोल के रिजल्ट देख भाजपा खुश-कांग्रेस मायूस

रायपुर। विधानसभा चुनाव के बाद मायूस भारतीय जनता पार्टी को मुस्कराने का मौका दिया है। एग्जिट पोल रिजल्ट के मुताबिक भाजपा को छह से नौ तक सीटें मिल सकती हैं। यह कांग्रेस के दावे और उम्मीदों से काफी कम हैं। हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा है कि एक्जिट पोल पूरी तरह गलत साबित होंगे और कांग्रेस ज्यादा सीटें जीतेगी।
एक्जिट पोल के नतीजों ने कांग्रेस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव के बाद मायूस भारतीय जनता पार्टी को मुस्कराने का मौका दिया है। के मुताबिक भाजपा को छह से नौ तक सीटें मिल सकती हैं। यह कांग्रेस के दावे और उम्मीदों से काफी कम हैं। हालांकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा है कि एक्जिट पोल पूरी तरह गलत साबित होंगे और कांग्रेस ज्यादा सीटें जीतेगी।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। राज्य की 90 सीटों में कांग्रेस को 68 सीटों में विजय हासिल हुई थी और भाजपा महज 15 सीटों पर सिमट गई थी। वोट प्रतिशत के मामले में भी भाजपा को तगड़ा झटका लगा था। विधानसभा चुनावों में भाजपा के वोटर उनके साथ नजर नहीं आया था। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में 75 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल हुए और 68 सीटों पर बाजी मारी थी। वहीं भाजपा केवल 17 प्रतिशत वोट हासिल करके 15 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। लेकिन एक्जिट पोल के अनुमान देखकर लगता है कि मतदाताओं ने इस बार भाजपा के प्रति नाराजगी नहीं दिखाई है।
मोदी पर प्रेम बरसाया
टाइम्स नाउ वीएमआर, इंडिया टूडे के एग्जिट पोल के अनुसार छत्तीसगढ़ जनता पर नरेंद्र मोदी का जादू बरकरार है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा 7 में जीत हासिल कर सकती है। 2014 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 48.7 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे और वह 10 सीटों में जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। हालांकि पिछली बार की तुलना में भाजपा को तीन सीटों को नुकसान हो रहा है। चाणक्य के एक्जिट पोल में तो छत्तीसगढ़ में मोदी लहर बताते हुए यहां पर भाजपा को 9 सीट और कांग्रेस को दो सीट का अनुमान जताया गया है। वहीं सी वोटर-हरिभूमि के सर्वे में भाजपा को 6 और कांग्रेस को पांच सीट मिलने का अनुमान बताया गया है।
टीएस ने कहा-गलत साबित होंगे पोल
एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संदर्भ दिखाए जा रहे एक्जिट पोल के नतीजे सही साबित नहीं होंगे। कांग्रेस को इससे ज्यादा सीट यहां पर मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में भी दिखाए जा रहे सर्वे परिणाम आने पर गलत साबित होंगे। उत्तरप्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां पर भी 40- 50 सीट बताई रही हैं। बृजमोहन बोले-जीत सकते हैं 11 भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा को राज्य को इस बार अधिक सीटें मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 11 सीटों पर भी विजयी हो सकती है। पूरे देश में नरेंद्र मोदी की लहर है। लोगों ने एक तरफा देश हित में वोट दिए हैं। उनको उम्मीद है कि सभी 11 सीटों पर भाजपा विजयी हो सकती है। यह अतिश्योक्ति नहीं है, यह सच हो सकता है।
फेल होंगे पोल
त्रिवेदी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मतगणना के समय इन रुझानों में बड़ा बदलाव आएगा और कांग्रेस के पक्ष में आएगा । छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा दोहराते हुए उन्होंने कहा है कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित दिल्ली में भी कांग्रेस की सीटें बढऩे के दावे के साथ उन्होंने कहा है कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और इसमें किसी भी तरह की शक की स्थिति नहीं है। त्रिवेदी ने कहा है कि 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की ही तरह लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल फेल होंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button