August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
नेशनल

इस बार नया प्रधानमंत्री चुनना होगा, पुराना फेल : अखिलेश यादव

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में अयोध्या और बाराबंकी में जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि अब नया प्रधानमंत्री चुनना होगा। पुराने प्रधानमंत्री फेल हो चुके हैं। नोटबंदी और जीएसटी उनकी असफलता का प्रमाण है। उन्होंने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आय दुगनी करने व लागत डेढ़ गुना मुनाफा देने का वादे का क्या हुआ, मिला आपको।
बाराबंकी शहर के बड़ेल में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री की ‘ठोको नीति’ से न जाने कितने परिवार प्रताड़ित हुए हैं। ठोको नीति से क्या कानून व्यवस्था ठीक होती है। पुलिस आम लोगों को ठोकती है और आम लोग जब मौका पाते हैं तो पुलिस को ठोक देते हैं। इसलिए अब जनता की बारी ठोकने की है, चौकीदार व ठोकीदार को हटाएं।
उन्होंने कहा कि होशियार रहें जो पहले चाय वाला बनकर आए थे अब चौकीदार बनकर आए हैं। प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर यादव ने कहा कि हमने उनका बाराबंकी व अन्य स्थानों का भाषण सुना है। अब वह बात नहीं जो पिछली बार थी। चेहरे पर मायूसी है और कार्यकर्ता भी मायूस दिख रहे हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि चौकीदार की चौकी ले लो।

Related Articles

Check Also
Close