राज्य समाचार

रायपुर : शिक्षक मतदाता पर्ची बांटते हुए हार्ट अटैक से मृत, गंज स्कूल में थे पदस्थ

Spread the love

रायपुर : निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता पर्ची बांट रहे स्कूल शिक्षक की मौत हो गई। दरअसल गंज स्कूल के शिक्षक जी. सी शर्मा आज निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता पर्ची बांट रहे थे और सुभाष नगर मौहदापारा के बूथ क्रमांक 171, 172 में कार्यरत थे। करीब 11.30 बजे उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वक़्त मृतक शिक्षक का शव मेकाहारा मरचुरी में रखा गया है। मिली जानकारी अनुसार, मृतक शिक्षक जी. सी शर्मा रायपुर प्रियदर्शनी नगर के निवासी थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button