राज्य समाचार

कोरबा में महिला से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ): कोरबा जिले के चौकी कोरबी क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शिव भजन मार्को है, जो कि बागबुड़ी का निवासी है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर मार्टिन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और मना करने पर मारपीट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 149/2025, धारा 376(2)(एन), 506(2) भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने संज्ञान लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर और अनुभागीय अधिकारी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम में एएसआई सुरेश जोगी, आरक्षक संजय साहू, भीषम नारंग, विक्रम और रितेश शर्मा शामिल थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button