17/04/2026

डिजाइनर युवक की लाश मिली

0

बिलासपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  कोतवाली क्षेत्र के जूना बिलासपुर में दो दिन से गायब युवक की लाश मिली है. इसकी सूचना पर पुलिस ने एसडीआरएफ की सहायता से शव निकलवाकर पीएम के लिए भेज दिया है. पीएम की रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा. कोतवाली थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने पचरीघाट के पास नदी में एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी. इस पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई. नदी के बहाव को देखते हुए पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी.

तब एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई. युवक की पहचान सीपत क्षेत्र में रहने वाले राजेंद्र उर्फ राजू सूर्यवंशी (26) के रूप में हुई. स्वजन ने बताया कि राजेंद्र पोताई और दीवार पर डिजाइन बनाने का काम करता था. रविवार को वह अपने दोस्त कुश कुमार के साथ निकला था. उसने अपने दोस्त के साथ शराब पी.

इसके बाद दोनों अपने घरों की ओर निकल गए. इधर राजेंद्र अपने घर नहीं पहुंचा. इसके बाद स्वजन ने सोमवार को युवक के गायब होने की शिकायत की. इस पर सरकंडा पुलिस ने गुम इंसान कायम कर लिया. इधर मंगलवार की सुबह उसका शव मिला है. पुलिस ने उसके दोस्त से पूछताछ की है. पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही जा रही है.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News