राज्य समाचार

मुंगेली: दोस्तों ने युवक को काट-डाला…सीने पर किए 15 वार, हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंका

मुंगेली(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में रथयात्रा के दिन एक युवक को उसके 4 दोस्तों ने मिलकर धारदार हथियार से काटकर मार डाला। मर्डर के बाद हाथ-पैर बांधकर नदी में डाल दिया। युवक के सीने पर घाव के करीब 15 निशान मिले हैं। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दशरथ वर्मा (22) डबरी पारा के वार्ड क्रमांक 2 का निवासी था। पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे मर्डर को लेकर पूछताछ जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दरअसल, वारदात 27 जून की शाम की है। दशरथ अपने दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रात तक वह वापस नहीं लौटा। इससे परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।

इसके बाद 28 जून को मृतक के छोटे भाई संजय वर्मा ने लोरमी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। युवक के परिचितों और दोस्तों से जानकारी जुटाई जा रही थी।

कंकालिन मंदिर घाट के पास पानी में मिली लाश

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली मनियारी नदी के कंकालिन मंदिर घाट के पास पानी में एक युवक की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। SDRF की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इस दौरान हाथ-पैर बंधे हुए थे और सीने में 12 से 15 वार के निशान थे।

ये मृतक दशरथ वर्मा की तस्वीर है। आरोपियों ने मारकर पानी में डाल दिया था।

इस दौरान मृतक युवक की पहचान संजय वर्मा ने अपने बड़े भाई दशरथ के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हत्यारों की तलाश में जुटी।

अब जानिए कैसे पकड़े गए आरोपी ?

पुलिस के मुताबिक वह मारपीट के मामले की भी जांच कर रही थी। 28 जून की शाम को मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नशेड़ियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान एक युवक ने कबूल किया कि उसकी दशरथ से पुरानी रंजिश थी। रंजिश के चलते चारों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई।

इसके बाद युवक को मनियारी नदी के कंकालिन मंदिर घाट के पास लेकर गए। वहां दशरथ वर्मा को जमकर पीटा, फिर धारदार हथियार से वार कर मार डाला। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हथियार की तलाश कर रही पुलिस

मामले में लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि आरोपियों में से एक पर पहले से 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। चारों से पूछताछ जारी है। हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में और खुलासे की बात कह रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button