June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

राजनांदगांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले में वर्षा के जल को संरक्षण करने के उद्देश्य से हर ग्रामों के घर में सोख्ता गड्ढा बनाने एवं पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम भंडारपुर में ग्रामीणों के घर में सोख्ता गड्ढा बनाकर अभियान की शुरूआत की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सोख्ता गड्ढा पानी को न केवल व्यर्थ होने से बचाता है, बल्कि भू-जल स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है।

सोख्ता गड्ढा पर्यावरण को साफ रखने में मदद करता है, क्योंकि यह गंदे पानी को साफ करके जमीन में रिसने देता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों पर सोख्ता गड्ढा बनाकर वर्षा के जल का संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया तथा ग्रामीणों को भी पौधरोपण करने एवं प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की भी आव्हान किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति श्रीमती उत्तरा निषाद, सरपंच श्रीमती सीमा चंन्द्रवंशी, ग्राम पटेल  दसरथ चंद्रवंशी,  रमेश चंद्रवंशी, श्रीमती मुनबाई चंद्रवंशी, श्रीमती यशोदा पटेल, श्रीमती यशोदिया साहू,  चुनुराम साहू,  गैंदालाल साहू, श्रीमती सावित्री चंद्रवंशी, पंच  संजू साहू,  हेमंत साहू,  धनंजय जंगीर, श्रीमती दुर्गा सिन्हा, दीपा सिन्हा, खिलेश्वरी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close