राज्य समाचार

अधेड़ की चाकू मारकर हत्या

Spread the love

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई इलाके में अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर दी गई. खूनी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय तिरिथ राम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री थे.

जानकारी के मुताबिक, तिरिथ राम की हत्या देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई। खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर बांकी मोंगरा पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। मौके से हत्या में उपयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बेटे पर हत्या का संदेह 

इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है. मृतक के बेटे पर संदेह है, क्योंकि अक्सर शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद होता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button