राज्य समाचार

प्री-मानसून ने बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, रायपुर-दुर्ग में सुबह बारिश

Spread the love

बस्तर और बीजापुर में भारी वर्षा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून ने शनिवार को दस्तक दे दी है, जिससे राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बारिश दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने राज्यभर में अगले 7 दिनों तक यलो अलर्ट और कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

रायपुर में रुक-रुक कर बारिश, गर्मी से मिली राहत
रायपुर में शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश होती रही। ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी ने गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सड़कों पर भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ी, और लोगों ने घरों में राहत महसूस की।

दुर्ग-भिलाई में मौसम सुहावना, शुरू हुआ फुहारों का सिलसिला

दुर्ग और भिलाई में भी शनिवार सुबह हल्की बारिश ने दिन की शुरुआत को खुशनुमा बना दिया। लगातार बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली।

बीजापुर और बस्तर में भारी बारिश, 90 मिमी तक पानी गिरा

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश बीजापुर में दर्ज की गई है, इसके बाद बस्तर में 81 मिमी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 1 मिमी बारिश का मतलब है कि प्रति वर्ग मीटर 1 लीटर पानी गिरा है, जिससे जलभराव की संभावना भी बढ़ गई है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, रायपुर और दुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में इन जिलों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

तापमान में गिरावट का असर
राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रायगढ़ में और सबसे कम 22.6 डिग्री दुर्ग और जगदलपुर में दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में बारिश तेज होने की संभावना
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम अलर्ट पर ध्यान दें और बिजली गिरने से बचाव के उपाय अपनाएं।

प्री-मानसून की दस्तक से जहां राहत है, वहीं सतर्कता भी जरूरी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button