राज्य समाचार

कलेक्टर ने तेंदूपत्ता खरीदी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Spread the love

मोहला (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज मानपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत तेंदूपत्ता खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान समितियों के द्वारा खरीदे जा रहे तेंदूपत्ता की गुणवत्ता संग्राहकों से की गई खरीदी की आवश्यक जानकारी ली।

कलेक्टर ने इस दौरान समिति प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तेंदूपत्ता खरीदी केंद्रों में मानकयुक्त पत्ता की खरीदी करें। कलेक्टर ने तेंदूपत्ता विक्रय करने आने वाले हितग्राहियों के लिए आवश्यक व्यवस्था जैसे पीने की पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने इस दौरान तेंदूपत्ता खरीदी केंद्रों में अब तक की गई खरीदी और तेंदूपत्ता के गुणवत्ता की आवश्यक जांच की। कलेक्टर इस दौरान हितग्राहियों से आवश्यक चर्चा भी की। उन्होंने  तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बनाई गई नीति और योजनाओं की जानकारी दी।  कलेक्टर ने  हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के  परिवार की मुखिया की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता राशि देने का प्रावधान रखा गया है तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। कलेक्टर ने हितग्राहियों को योजनांतर्गत मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर पहुंची घने वनों के बीचए जंगल में  उग रहे नवीन पौधों की  समुचित देखभाल करने निर्देशित किया  : 

कलेक्टर प्रजापति ने आज वन परिक्षेत्र मानपुर के अंतर्गत घने जंगल में पहुंचकर जंगल के विभिन्न प्रकार के पेड़ो से रुबरु हुई। कलेक्टर ने इस दौरान जिला वन अधिकारी दिनेश पटेल से जंगल में उगने वाले नवीन पौधों की समुचित देखरेख करने निर्देशित किया। पुराने सूखे पेड़ों की कटाई, नए पौधे को विकसित करने हेतु की जा रही प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर निर्देशित करते हुए कहा कि जंगल के बीच में उगने वाले नवीन पौधों की आवश्यक सुरक्षा करें। कलेक्टर ने इस दौरान घने जंगलों के बीच में विभिन्न प्रकार के पेड़ो की प्रजातियों से रूबरू होकर इन पौधों के महत्व की जानकारी ली।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button