राज्य समाचार

बसपा ने घोषित किए राजनांदगांव व महासमुंद से प्रत्याशी

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान करते हुए तीसरी सूची आज जारी कर दिया। राजनांदगांव से महिला उम्मीदवार रविता लकड़ा और महासमुंद सीट से धनसिंग कोसरिया का नाम घोषित कर दिया गया है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम व प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ से लोकसभा में पेनल के लिए आए नामों का विचार कर बसपा सुप्रीमो मायावती ने नामों पर मुहर लगाया है।
बसपा ने अब तक 8 लोकसभा के उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। जनता कांग्रेस के उम्मीदार के लिए बसपा ने कोरबा व बिलासपुर की सीट को अभी खाली रखकर गठबंधन के तहत प्रत्यासी उतारने का मन बना लिया है। वहीं एकमात्र सीट रायपुर के लिए अब तक बसपा उम्मीदवार के नाम पर चर्चा जारी है। बसपा ओबीसी कार्ड खेलते हुए साहू समाज से टिकट देने की तैयारी में है। बसपा ने अब तक जांजगीर,बस्तर, कांकेर,सरगुजा, रायगढ़ व दुर्ग के लिए होली से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button