August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस समारोह में पैथोलॉजी क्विज़ का आयोजन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व समारोह के रूप में एमबीबीएस छात्रों हेतु एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक पैथोलॉजी क्विज का आयोजन किया गया। यह आयोजन छात्रों की शैक्षणिक क्षमता को विकसित करने, टीम भावना को प्रोत्साहन देने तथा पैथोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषय के प्रति उत्साह उत्पन्न करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रैपिड फायर प्रश्नोत्तरी के साथ कुल 06 राउण्ड्स में प्रश्न पूछे गये। इस प्रतियोगिता में 03-03 विद्यार्थियों की 06 टीमों ने भाग लिया। ये सभी एम.बी.बी.एस. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी हैं। कुछ प्रश्न दर्शक दीर्घा में उपस्थित चिकित्सा विद्यार्थियों से भी पूछे गये और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया गया।

इस आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल की गरिमामयी उपस्थिति के साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रोफेसर डॉ. राबिया परवीन सिद्दीकी, डॉ. चंद्रकला जोशी, डॉ. वर्षा पांडे, डॉ. विकास बोंबेश्वर, डॉ. रीति शर्मा, डॉ. रुचि वर्मा, डॉ. वनिता भास्कर, डॉ. अनुभव चंद्राकर, डॉ. कस्तुरी मंगरुलकर एवं डॉ. सरोज कुमारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर्स डॉ. सुदित पाल, डॉ. पुष्कर चौधरी, डॉ. मेधा वर्मा, डॉ. संध्या वर्मा एवं डॉ. सोनल चंद्राकर द्वारा अत्यंत रोचक एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल ने अपने उद्बोधन में कहा- ऐसे शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में विषय के प्रति रूचि रूझान पनपते हैं जिससे उन विषयों को पढ़ना ज्यादा आसान और आनंददायक हो जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close