15/04/2026

इलाज हेतु निजी अस्पताल जाने वाले मरीज किसी भी लाइसेंस प्राप्त फार्मेसी से क्रय कर सकते है दवा

0
brakin

हॉस्पिटल कैम्पस की फार्मेसी से दवा लेने के लिए मरीजों को बाध्य नहीं कर सकते निजी अस्पताल

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। निजी अस्पतालों में इलाज हेतु जाने वाले आमजन किसी भी लाइसेंस प्राप्त फार्मेसी से दवाइयां क्रय कर सकते है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस सम्बंध में एडवाइजरी जारी करते हुए सभी निजी अस्पताल संचालकों को निर्देशित किया है कि वे मरीजो को अपने हॉस्पिटल कैम्पस में स्थित फार्मेसी से दवाइयां खरीदने के लिए दबाव नहीं बनाए। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्राइवेट अस्पताल अपनी फार्मेसी से ही दवाएं खरीदने हेतु किसी भी मरीज पर दबाव या जबरदस्ती नहीं कर सकते है। साथ ही सभी निजी अस्पतालों में, मरीज किसी भी लायसेंस प्राप्त फार्मेसी से दवा खरीद सकतें हैं, इस आशय का स्पष्ट रूप से लिखा हुआ बोर्ड लगाना अनिवार्य है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निजी चिकित्सालय संचालको को निर्देशित किया है कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। मरीजों को चिकित्सालय कैम्पस की फार्मेसी से दवाये क्रय करने के लिए बाध्य नही करे तथा अपने चिकित्सालय में, मरीज किसी भी लायसेंस प्राप्त फार्मसी से दवा खरीद सकतें हैं का स्पष्ट लिखा हुआ बोर्ड प्रदर्शित करें।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News