June 27, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेकाकवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : मारवाड़ी शमशान घाट पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्रिमंडल के सदस्यग्रामीणों ने बाइक चोरों को सबक सिखाने किया ऐसा सुलूक, रस्सी से बांध कर दी तालिबानी सजा…बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पद्मश्री पं. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलियुवक के हाथ-पैर बांधकर बोलेरो से 7 बार कुचला:मौत नहीं हुई तो पत्थर से सिर फोड़ा, फिरौती के लिए मर्डर,3 आरोपियों को उम्रकैद…पदक प्राप्त राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मानराज्यपाल ने गोद ग्राम सोनपुरी के विकास कार्यों का लिया जायजामंत्रिमंडलीय उप समिति का फैसला : चावल जमा की समय-सीमा 5 जुलाई तक बढ़ीपद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे के निधन पर सांसद बृजमोहन ने जताया गहरा शोक
नेशनलराजनीती

कैग की लंबित रिपोर्ट को सदन की पहली बैठक में पटल पर जाएगा: रेखा गुप्ता

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कैग की लंबित रिपोर्ट को सदन की पहली बैठक में रखा जाएगा। श्रीमती गुप्ता ने कैबिनेट की पहली बैठक के बाद बताया कि इस बैठक में दो बड़े निर्णय लिये गये। आयुष्मान योजना जो इससे पहले की सरकार ने रोक रखी थी। आयुष्मान योजना पांच लाख के टाॅप अप के साथ लागू करने के लिए सर्वसम्मति से कैबिनेट ने पारित किया है। कैग की चौदह रिपोर्ट लंबित है जो पिछली सरकार ने सदन के पटल पर नहीं रखा था, उसे सदन की पहली बैठक में सदन के पटल पर रखा जाएगा।

उऩ्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को आय़ुष्मान योजना का लाभ मिलना शुरु हो जाएगा। श्रीमती गुप्ता ने इससे पहले कहा कि दिल्ली की नवगठित सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त मंत्रालय के अलावा महिला एवं बाल विकास, राजस्व, योजना और भूमि विभाग अपने पास रखा है। प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण एवं गुरुद्वारा चुनाव विभाग दिया गया है।

 

 

उन्होंने कहा कि आशीष सूद को गृह, ऊर्जा और शिक्षा विभाग दिया गया है। मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य और आपूर्ति विभाग के अलावा पर्यावरण विभाग भी दिया गया है। कपिल मिश्रा को श्रम, रोजगार विभाग के साथ कला और संस्कृति, कानून और न्याय विभाग व पर्यटन विभाग दिया गया है। पंकज सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व परिवहन विभाग दिया गया है। रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, कोपरेटिव और चुनाव विभाग दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close