राज्य समाचार

अब्दुल रहमान सहित निर्वाचित अधिवक्ताओं का भव्य सम्मान समारोह

 

कोरबा जिला अधिवक्ता संघ द्वारा जिला न्यायालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका निगम कोरबा और पंचायत चुनावों में निर्वाचित अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। इस समारोह में मुख्य रूप से रविशंकर शुक्ल नगर से लगातार तीसरी बार निर्दलीय पार्षद चुने गए अब्दुल रहमान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके साथ पुरानी बस्ती से भाजपा प्रत्याशी नूतन सिंह और धनुहारपारा से भाजपा प्रत्याशी धनश्री साहू को भी सम्मानित किया गया। पंचायत चुनाव में निर्वाचित पंच पोहर पांडे और रामकुमार यादव को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सम्मान समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने निर्वाचित अधिवक्ताओं को बधाई दी और आशा जताई कि न्यायालय परिसर में सुविधाओं के विकास में उनका सहयोग मिलेगा। उन्होंने अब्दुल रहमान की जीत को लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताया और कहा कि एक अधिवक्ता होने के नाते उनका प्रशासनिक अनुभव नगर निगम में न्यायिक और विधिक दृष्टि से विकास योजनाओं को नई दिशा देगा।

अब्दुल रहमान की तीसरी जीत ऐतिहासिक

अब्दुल रहमान की लगातार तीसरी बार पार्षद के रूप में जीत को अधिवक्ता संघ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप ने कहा कि निगम में तीन अधिवक्ताओं के निर्वाचित होने से न्यायालय परिसर और अधिवक्ता संघ भवन में रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने विशेष रूप से अब्दुल रहमान को बधाई देते हुए कहा कि एक स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में जनता के अपार समर्थन से जीत दर्ज करना यह दर्शाता है कि वे आम जनता के विश्वास के प्रतीक बन चुके हैं।

सम्मान समारोह में अपर जिला न्यायाधीश जयदीप गर्ग, ममता भोजवानी, सुनील कुमार नंदे, सीमा चंद्राकर सहित सभी न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों में गणेश कुलदीप, शिव कंवर, अमरनाथ कौशिक, राजकुमार यादव, राजू देवांगन, रोमेश सिंह, ज्योति वर्मा, रीता पुलस्त, बीके शुक्ल, सुरेन्द्र पुरोहित, गोपी कौशिक, बद्री मोदी, आशीष वर्मा, श्यामल मलिक, अखिलेश पांडे, रवि शर्मा, रमन साहू, महेन्द्र चंदेल सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अनीश सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि अब्दुल रहमान व नूतन सिंह राजपूत जैसे अनुभवी और जनता के प्रति जवाबदेह प्रतिनिधि का नगर निगम में होना कोरबा के विकास के लिए सकारात्मक संकेत है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button