राज्य समाचार
निकाय चुनाव: कुनकुरी में कांग्रेस की जीत, भाजपा का अधिकांश क्षेत्रों में दबदबा
रायपुर( ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे आ रहे हैं। कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इस क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं।
भाजपा का प्रदर्शन:
रायपुर, जगदलपुर और राजनांदगांव में शुरुआती बढ़त। बिलासपुर में भाजपा की एल पद्मजा आगे। धमतरी, भानुप्रतापपुर और पखांजूर में भाजपा ने जीत दर्ज की। रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने जीत का दावा किया।
कांग्रेस का प्रदर्शन:
सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत।
मतगणना शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई। रायपुर में सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पूरे राज्य में 72% मतदान हुआ, जिसमें महिला वोटिंग अपेक्षाकृत कम रही।
Live Cricket Info
