राज्य समाचार

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को नक्सलियों उतारा मौत के घाट

दंतेवाड़ा  (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।   स्थानीय चुनाव के बीच एक बड़ी ख़बर आ रही है। एक प्रत्याशी की नक्सलियों ने जान ले ली है। वो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी था।

घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पंचायत का है, जहां से सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। गुरुवार की रात घर में घुसकर परिवार वालों के सामने ही उनका गला रेत दिया है। दरअसल, जोगा पहले CPI में थे, लेकिन कुछ साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। देर रात भारी संख्या में नक्सली घर पहुंच गए। कुल्हाड़ी से वारकर घर का दरवाजा तोड़ा। फिर अंदर घुसकर परिवार वालों के सामने ही उसकी हत्या कर दी। नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया। हत्या के बाद वे जंगल की तरफ चले गए। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पिछले 4 दिन में 4 लोगों की गला रेतकर हत्या की है। घटना के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button