17/04/2026

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक कल, मुख्यमंत्री आज देर शाम दिल्ली रवाना होंगे

रायपुर । लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति की बैठक कल दिल्ली में होगी। प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मोतीलाल वोरा, सचिव अरूण ऊरांव, चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, चैन सिंह सामले, उमेश पटेल, अमरजीत भगत , मनोज सिंह मंडावी, अरविन्द नेताम, टी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वज साहु एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। कल दिल्ली में बैठक को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रात को दिल्ली रवाना होंगे। टी.एस. सिंहदेव भुवनेश्वर के रास्ते दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की अध्यक्षता में श्री पुनिया, श्री उराव एवं चंदन यादव, मोतीलाल वोरा की उपस्थिति में होगी। इस बैठक में केन्द्रीय चुनाव समिति को नाम देने से पहले अब तक आए नामों पर मंथन होगी। बैठक में अब तक की रिपोर्ट और चुनाव के कार्यक्रम को लेकर मंथन होगा। प्रत्याशियों का ऐलान केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद ही किया जाएगा।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News