15/04/2026

सरकंडा में चाकूबाजी से खौफनाक हालात: तलाकशुदा महिला पर 7 बार चाकू से वार, हालत नाजुक… आरोपी फरार, पुलिस की लापरवाही से सवालों में कानून-व्यवस्था

0
videocapture_20250110-2210274826299149096488267-1024x576

सरकंडा में चाकूबाजी से खौफनाक हालात: तलाकशुदा महिला पर 7 बार चाकू से वार, हालत नाजुक… आरोपी फरार, पुलिस की लापरवाही से सवालों में कानून-व्यवस्था

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

ताजा घटना: तलाकशुदा महिला पर हमला

सीपत चौक कालीबाड़ी की घटना में 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला निर्मला कश्यप पर एक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से सात बार हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी शरद कश्यप, जो सरकंडा क्षेत्र का निवासी है, वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

महिला की हालत गंभीर

घायल महिला को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी शरद अक्सर महिला को परेशान करता था।

महिला ने एक सप्ताह पहले ही सरकंडा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

पुलिस की लापरवाही

इस घटना से पहले गुरुवार को भी सरकंडा क्षेत्र में एक युवक ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था। इन घटनाओं से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और पुलिस की निष्क्रियता ने आम जनता को भयभीत कर दिया है।

आक्रोशित जनता

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का खौफ अपराधियों के बीच पूरी तरह खत्म हो चुका है। महिला की शिकायत पर समय रहते कार्रवाई होती तो यह घटना टाली जा सकती थी।

निर्मला कश्यप का संघर्ष

पीड़िता निर्मला कश्यप तलाकशुदा हैं और अपने 9 वर्षीय बेटे की परवरिश के लिए घरों में काम करती हैं। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने इसे “लिव-इन रिलेशन” का मामला बताकर गंभीरता से नहीं लिया।

आरोपी फरार

वारदात के बाद से आरोपी शरद कश्यप फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

क्या मिलेगा न्याय?

सरकंडा क्षेत्र में अपराध बढ़ने के बावजूद पुलिस की सुस्ती जनता के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अब देखना यह है कि पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News