राष्ट्रीय खबरें
सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
1986 बैच के ओड़िशा काडर के आईपीएस अधिकारी हैं नागेश्वर राव
एन नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किए जाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।राव की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका वरिष्ठ वकिल प्रशांत भूषण ने दायर की है।
राव को सीबीआई के पूर्व मुखिया आलोक वर्मा की जगह सीबीआई की अंतरिम निदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले आलोक वर्मा को गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाले उच्चस्तरीय पैनल ने सीबीआई डायरेक्टर के पद से हटा दिया था।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
जिसके बाद वर्मा का ट्रांसफर कर उन्हें डीजी, फायर सर्विस सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स बनाया गया। हालांकि सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा ने सेवा से इस्तीफा दे दिया।
Live Cricket Info