11/04/2026

घायल नीलगाय की मौत, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

0

बलरामपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बलरामपुर जिले में नीलगाय का एक बच्चा जख्मी हालत में मिला। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि, गांव में घुस आए उस बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया होगा। औपचारिक कार्यवाही के बाद वन विभाग की टीम ने नील गाय का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव का है।

दरअसल, गोवर्धनपुर गांव में ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग को पता चला कि, नीलगाय का एक बच्चा जख्मी हालत में पड़ा हुआ है। इसके बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और नीलगाय के बच्चे को तत्काल पशु चिकित्सालय लाकर उपचार कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News