August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
शर्म करो एमएस साहब ! सरकारी नौकरी की मलाई खा रहे, लेकिन बिलासपुर में चला रहे निजी क्लिनिक – कब बंद होगा ये दोहरा खेल ?1200 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तारधमतरी में गौ-तस्करी करते सात आरोपी गिरफ्तार2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनफर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी
छत्तीसगढ़

महासमुंद में 30 लाख रुपये की लागत से बनेगा अटल परिसर

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

महासमुंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।   भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री  अटल विहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर आज नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली अटल परिसर का महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग अध्यक्ष नगर पालिका मौजूद थे।

सुशासन दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का वास्तविक विकास पृथक् छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना होने के बाद हुआ और अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर साय सरकार प्रदेशवासियों की प्रगति और समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी आज जिस तरह से विकास की ओर बढ़ रहे हैं, यह अटल जी की ही देन है।

जशपुर से वर्चुअल रूप से प्रसारित कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर  विनय लंगेह, अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैंकरा, तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू, महेन्द्र सिक्का, सी एम ओ खीर सागर नायक मंच पर मौजूद थे।

नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  वाजपेयी ने देश के विकास के लिए अनेक योजना लागू की, जो कि वास्तव में विकास की मिसाल हैं। उन्होंने शासन द्वारा जनहित के लिए सौंपे गए दायित्वों को अक्षरशः पालन करने बात कही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद संदीप दीवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री  वाजपेयी की देन छत्तीसगढ़ राज्य को और अधिक समृद्ध बनाने की अपील करते हुए उनके व्यक्तित्व पर सारगर्भित बातों को साझा किया। साथ ही अन्य मंचस्थ अतिथियों महेंद्र जैन, देवी चंद राठी, मीना वर्मा ने भारत रत्न  वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पार्षदगण महेन्द्र जैन, माधवी सिक्का, मीना वर्मा, देवीचंद राठी, मनीष शर्मा, मुन्ना देवार, हफीज कुरैशी, हेमलता यादव, महेन्द्र सिक्का,  संदीप दीवान, सतपाल पाली, प्रलय थिटे, हरबंश सिंह नानू भाई, देवेन्द्र चन्द्राकर,  प्रकाश शर्मा, ऐतराम साहू, अमन वर्मा, कौशिल्या बंसल, हनीश बग्गा, सुधा साहू, नीलम दीवान, मुन्ना साहू, राकेश सचदेवा एवं बड़ी संख्या मे आम नागरिक और हितग्राही उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close