राज्य समाचार
मुख्यमंत्री ने डॉ. हरिसिंह गौर की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षाविद, समाज सेवी और सागर विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर की 25 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ.गौर बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ शिक्षाविदों में से एक थे। उन्होंने शिक्षा, कानून, और साहित्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। वे भारतीय संविधान सभा के सदस्य भी रहे। उन्होंने युवाओं में उच्च शिक्षा के प्रसार हेतु सागर विश्वविद्यालय की स्थापना की। देवदासी प्रथा को बंद कराने और महिलाओं को वकालत करने का अधिकार दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. गौर का व्यक्तित्व प्रेरणादायक और सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
